Doordrishti News Logo

जोधपुर, अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा एवं श्रीविश्वकर्मा जांगिड पंचायत जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज कोरोना रोकथाम हेतु द्वितीय वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ पंचायत के अध्यक्ष सत्यनारायण कुलरियां ने विधिवत विश्वकर्मा की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड 51दक्षिण के पार्षद नरेशचंद्र जोशी ने की। इस अवसर पर वार्ड 50 दक्षिण के पार्षद योगेश व्यास, भाजपा जोधपुर देहात जिला मंत्री पवन जांगिड़ और समाज सेवी ओमप्रकाश परिहार सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

शिविर में 390 टीकाकरण

शिविर संयोजक ईश्वर मांकड़ ने बताया कि इस शिविर में 390 लोगों को कोविडशील्ड की प्रथम एवं द्वितीय डोज लगाई गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ विभाग की टीम में क्षेत्र प्रमुख डॉ सिद्धार्थ सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ तेजस_ मित्तल,क्षेत्र सहायक अधिकारी विकास प्रजापत, कुलदीप सिंह, विनोद दरह, बीना बुलानी, अर्शी, मीनाक्षी, अरुणा आदि ने सेवाएं दी जिनका जांगिड समाज की और से मोतियों की माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

शिविर में 390 टीकाकरण

शिविर के दौरान पंकज जांगिड,जीतेश जांगिड,अभिषेक सोमरवाल,कमल आसदेव,रामेश्वरलाल हर्षवाल,नरेश दम्मीवाल,भारत भूषण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रकाश शर्मा,विजय शर्मा,अर्जुन भूंदड, कमलेश बरनेला, कुलदीप जांगिड, महेंद्र शर्मा,रामदेव जांगिड,वरुण उत्तम, गजेन्द्र जांगिड, गोविन्द राम पाटवा एवं एनके दायमा ने शिविर की व्यवस्था में सहयोग दिया।

शिविर में 390 टीकाकरण

ये भी पढें – तीजणियों ने किए माता वैष्णो के दर्शन

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026