Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के निकट सांगरिया फांटा स्थित सीपियों की प्याऊ के पास में बुधवार की देर रात एक दंपती ने अपने मासूम बच्ची के साथ मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर कुड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव देर रात तक रेलवे ट्रेक पर पड़े रहे। परिजन के आने पर शवों को हटाकर अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। यह लोग मजदूरी करते थे। आत्महत्या का कारण पता लगाने का पुलिस प्रयास कर रही है। सबसे बड़ी बात है कि आज शहर में सुहागिनों की तरफ से तीज का पर्व मनाया गया है। ऐसे में तीज का चांद नजर आने के बाद ही यह घटना हुई है, जो दिल दहलने जैसी प्रतीत हुई है।

कुड़ी पुलिस ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि सांगरिया फांटा स्थित सीपियों की प्याऊ के पास में एक दंपती ने मालगाड़ी के आगे कूद कर आत्महत्या की है। पास में मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान सालावास गांव के सांखलों का बास निवासी महेंद्र पुत्र अंबालाल, उसकी पत्नी 22 साल की संजू और दो साल की बच्ची लक्षिता के रूप में की गई है। घटना की जानकारी पर कुड़ी थाने के सबइंस्पेक्टर विश्राम मीणा, एएसआई हनुमानसिंह आदि वहां पहुंचे। परिजन को भी सूचना देकर बुलाया गया है। मौके पर पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जा रही थी। आरंभिक पड़ताल में बताया कि मृतक दंपती मजदूरी करता था। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है।

ये भी पढें – पंचायत चुनाव गुरूवार से, पुलिस ने किया रूट मार्च

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026