Doordrishti News Logo
  • लोडिंग टैक्सी चालक से आठ हजार रूपए लूटे
  • फुटेज से बदमाशों की तलाश

जोधपुर, शहर के प्रतापनगर पुलिस थाना क्षेत्र में कायलाना रोड पर अपनी लोडिंग टैक्सी लेकर खड़े चालक से दो बदमाशाों ने पहाड़ी में ले जाकर लूटपाट की। उसके पास से आठ हजार रूपए लूट लिए। पीड़ित लोडिंग टैक्सी चालक की तरफ से अब प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट दी गई। घटना में पुलिस मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ बदमाशों की पहचान के प्रयास कर रही है।

प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि मूलत: लूणी तहसील के धुंधाड़ा हाल नयापुरा चौखा बालाजी मंदिर स्थित एक सरकारी स्कूल के पीछे रहने वाले मनोहरसिंह पुत्र देवीसिंह की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह लोडिंग टैक्सी चलाता है। वह अपनी टैक्सी लेकर कायलाना रोड स्थित एक हैंडलूम के पास में खड़ा था। तब उसके पास दो युवक आए जिनमें एक ने हेलमेट पहना हुआ था और दूसरे ने मास्क लगाया हुआ था।

इन्होंने अपनी स्कूटी खराब होने का कहा। स्कूटी को सिद्धानाथ रोड से लेकर आने के लिए सौदा किया। तब युवकों ने उसे 400 रूपए दिए । इस पर दोनों युवक लोडिंग टैक्सी में उसके साथ बैठकर चले। बदमाश युवक ने टैक्सी में भी हेलमेट पहने हुए रखा था, जबकि दूसरा मास्क में ही था। वह टैक्सी लेकर जब सिद्धनाथ पहाड़ी पर पहुंचा तब उसे एक स्थान पर रूकवाया और मारपीट करने के साथ आठ हजार रूपए लूट लिए। लोडिंग टैक्सी चालक की तरफ से दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया है। बदमाशों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।

ये भी पढें – शातिर ने डुप्लिकेट चेक से 99 हजार रुपए निकालने की कोशिश की

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026