Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के भीतरी क्षेत्र घंटाघर में मंगलवार की देर रात कॉस्मेटिक एवं किताबों की दुकान में आग लग गई। शार्ट सर्किट से लगी आग से हजारों की किताबें और कॉस्मेटिक सामान जलकर नष्ट हो गया। नागौरी गेट से पहुंची एक दमकल ने इस आग पर काबू पाया। दुकान दो पार्ट में बनी है। दुकानों पर चार पांच ताले भी लगे थे। दुकान को शटर खुलवाते ही जोरदार आग भभकी। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है।

फैंसी किताबों दुकान आग

सदर कोतवाली थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि रात में घंटाघर स्थित दुकान में आग लगने की जानकारी हुई। दुकान दो पार्ट में बनी है। एक में कॉस्मेटिक सामान था तो दूसरी में किताबें थी। वहां पर तैनात एक गार्ड ने किताब वाली दुकान से धुआं निकलते देखा तब फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी गई। दुकान मालिक चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड से देर रात पहुंचा। जब तक आया आग काफी फैल गई। आग लगने का प्रथम दृष्टया कारण शार्ट सर्किट लग रहा है। दुकान के बाहर मीटर लगे हैं जहां से संभवत: यह घटना शुरू हुई।

ये भी पढें – हुक्का बार पर स्वास्थ्य विभाग का छापा

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026