Doordrishti News Logo

जोधपुर, पश्चिमी राजस्थान में इस बार मानसून ने अपनी पूरी तरह से बेरूखी दिखाई। मारवाड़ में 30 फीसदी बारिश भी नही हो पाई। अकाल के आसार स्पष्ट नजर आने लगे हैं। फिलहाल मानसून सुस्त होने के साथ इसके 15 सितंबर तक विदाई के पूरे आसार हैं। अमूूमन 15 सितंबर के बाद मानसून विदा हो जाता है। इस बार मानसून लेट लतीफी से चला है तो 30 सितंबर तक मानसून का जोर रह सकता है। मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह भर तक बारिश नहीं होने की उम्मीद जता दी है। मानसूनी टर्फ मध्यप्रदेश की तरफ खिसक गया है। प्रदेश में भी अब बारिश के आसार नगण्य माने जा रहे हैं।

इस बार दक्षिण पश्चिमी मानसून कब आया और कब गया की स्थिति में रहा। मारवाड़ में आषाढ, सावन लगभग सूखे ही बीते हैं। अब भादवा लग चुका है। बाबा की बीज और बाबा दसमीं तक मानसून की बारिश होती आई है। जो जल्द आने वाली भी है। मारवाड़ में इस बार तीस फीसदी बारिश भी नहीं हो पाई। खेत खलिहान सूखने के कगार पर है तो बोयी गई फसलें भी मुरझा चुकी हैं। किसानों को बड़ा नुकसान इस बार बारिश नहीं होने से हुआ है। पेयजल की किल्लत भी बड़े स्तर पर सामने आने के आसार हैं। शहर में मंगलवार को हल्के बादलों के बीच तेज हवा का जोर बना हुआ है। गर्मी व उमस कम है ऐसे में बारिश की आस भी नहीं की जा सकती है। सूर्य की किरणें मद्दम पड़ी है। शहर में आज का तापमान भी 35 डिग्री के आस पास बना रहा।

यह भी पढ़ें – जिला मुख्याल पर प्रथम चरण के मतदान दलों की आवास व्यवस्था की जानकारी के लिए प्रभारी बनाये

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लीकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026