जोधपुर, शहर में कांग्रेस स्थापना दिवस कोरोना गाइडलाइन के तहत सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर शहर व देहात जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के एमजीएच रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस सेवादल द्वारा मार्चपास्ट के बाद ध्वजारोहण किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए। स्थापना दिवस पर कांग्रेसजनों ने एक दूसरे का मीठा मुंह करवाया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश बोराणा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे। वहीं शहर जिला देहात कार्यालय में भी झंडारोहण किया गया।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

