Doordrishti News Logo

जोधपुर, कमिश्ररेट में वाहन चोरी नहीं थम रही। कई लोगों ने अपनी गाड़ियां चोरी के केस संबंधित थानों में दर्ज करवाए हैं। शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि एमडीएम पीजी हॉस्टल में रहने वाले अमृत कुमार पुत्र रामजीवन विश्नोई ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि 17 अगस्त को हॉस्टल पास रखी उसकी बाइक चोरी हो गई। मंडोर पुलिस के अनुसार गोपाल भवन के पीछे शिवबस्ती मसूरिया निवासी बुधाराम पुत्र भीखाराम भाट 16 अगस्त को रेलवे फाटक के सामने मिरासी कॉलोनी मंडोर आया था। जहां से उसकी बाइक अज्ञात चोर ले गया।

इसी प्रकार महामंदिर थाने में दी रिपोर्ट में कटारिया कृषि फार्म मथानिया निवासी राजेश पुत्र जोगाराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त को वह आरटीओ आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि रिषभ शर्मा पुत्र सुरेश कुमार शर्मा की बाइक महात्मा गांधी अस्पताल रोड राय बहादुर बाजार के बाहर से चोरी हो गई। जबकि बासनी थाने में दी रिपोर्ट में धवा हाल कुड़ी भगतासनी हाऊसिंग बोर्ड निवासी श्रवण पुत्र घेवरराम विश्नोई ने बताया कि वह सरस्वती नगर शॉपिंग सेंटर पर आया हुआ था। जहां से कोई उसकी बाइक को चुरा कर ले गया। इधर प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि शंकर नगर निवासी विवेक पालीवाल पुत्र कन्हैयालाल पारिक की बाइक कायलाना के निकट से चोरी हो गई।

यह भी पढ़ें – पारा चढऩे लगा, पसीने से शरीर तरबतर

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लीकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026