Doordrishti News Logo
  • बुधवार प्रत्याशी ले सकेंगे नाम वापस
  • वार्ड 3 में भाजपा के किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा
  • वार्ड 15 में सर्वाधिक 4 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए

रिपोर्ट:-जेपी गोयल

शेरगढ़, पंचायत समिति शेरगढ़ में 29 अगस्त को होने वाले पंचायत समिति चुनाव के लिए पंचायत समिति शेरगढ़ के 17 वार्डो में 66 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे जिनकी मंगलवार को रिटर्निंग अधिकारी पुष्पा कंवर सिसोदिया द्वारा जांच व संवीक्षा की गई जिसमें 23 नामांकन खारिज किए गए तथा 43 नामांकन सही पाए गए।शेरगढ़ में पंचायत समिति

बुधवार को अपरान्ह 3:00 बजे तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे तथा 3:00 बजे के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे तथा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। पंचायत समिति शेरगढ़ कांग्रेस की पूर्व प्रधान धापू देवी के गांव दासानिया के वार्ड संख्या 3 में भाजपा के किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। ग्राम पंचायत देवराजगढ़, पदमगढ़ व सोलंकियातला के वार्ड संख्या 15 में सर्वाधिक 4 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए।

शेरगढ़ में पंचायत समिति

इनके नामांकन वैध पाए गए:- पंचायत समिति शेरगढ़ के वार्ड संख्या 1 में गुड्डी कंवर पत्नी जबरसिंह (भाजपा) व पुष्पा कंवर पत्नी धनपतसिंह कांग्रेस, वार्ड संख्या 2 से पन्नी देवी पत्नी राणाराम (भाजपा) व भंवरी पत्नी प्रभाराम (कांग्रेस), वार्ड संख्या 3 में रामेश्वरी पत्नी बाबूलाल (कांग्रेस) व रूपो देवी पत्नी रामलाल (आरएलपी) तथा गुड्डी देवी पत्नी प्रकाश कुमार (निर्दलीय), वार्ड संख्या 4 में प्रियंका पत्नी भगाराम (कांग्रेस), संतोष पत्नी रामूराम (भाजपा), वार्ड संख्या 5 में जब्बरसिंह पुत्र गुमानसिंह (भाजपा) व लाभुसिंह पुत्र चिमनसिंह (कांग्रेस) तथा लिखमाराम पुत्र भीया राम (निर्दलीय),

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

वार्ड संख्या 6 में गिरधारीराम पुत्र चैनाराम (भाजपा) व लुम्बाराम पुत्र हराराम (कांग्रेस), वार्ड संख्या 7 में शिवाराम पुत्र तेजाराम (कांग्रेस) व पुरखाराम पुत्र अमराराम (भाजपा) व ताराचंद पुत्र चुन्नीलाल (निर्दलीय), वार्ड संख्या 8 में निरमा कंवर पत्नी महेन्द्रसिंह (भाजपा) व सायर कंवर पत्नी महेन्द्रसिंह (कांग्रेस), वार्ड संख्या 9 में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शेरगढ़ के अध्यक्ष श्रवणसिंह पुत्र राणुसिंह (कांग्रेस) व निवर्तमान उप प्रधान खुमानसिंह पुत्र मालमसिंह (भाजपा),

वार्ड संख्या 10 में पोकरराम पुत्र तेजाराम (कांग्रेस) व केवलराम पुत्र बाबूराम (निर्दलीय) तथा तुलसाराम पुत्र गुमनाराम (भाजपा), वार्ड संख्या 11 में रामकंवर पत्नी विक्रमसिंह (कांग्रेस) व सोईन्तरा की पूर्व सरपंच सम्पत कंवर पत्नी गोविन्दसिंह (भाजपा) तथा भंवर कंवर पत्नी भगवतसिंह (निर्दलीय), वार्ड संख्या 12 में रूपाराम पुत्र कासुराम (कांग्रेस) व सीमा परमार पत्नी नरेश परमार (भाजपा), वार्ड संख्या 13 में पेपो देवी पत्नी लाखाराम (कांग्रेस), हंस कंवर पत्नी भंवराराम (आरएलपी) तथा गुलाब कंवर पत्नी जालमसिंह (भाजपा), वार्ड संख्या 14 में भगवान सिंह पुत्र चैनसिंह (कांग्रेस) व विशन सिंह पुत्र खेतसिंह (भाजपा),वार्ड संख्या 15 में कुंभाराम पुत्र जुगताराम (कांग्रेस) व जेठाराम पुत्र भंवरलाल (आरएलपी), प्रकाशसिंह पुत्र हीराराम (भाजपा) व देवाराम पुत्र आदूराम (निर्दलीय), वार्ड संख्या 16 में जुगत सिंह पुत्र शैतानसिंह (कांग्रेस), आम सिंह पुत्र दलपतसिंह (भाजपा) व रूपसिंह पुत्र नारायणसिंह (निर्दलीय) तथा वार्ड संख्या 17 में मीमो देवी पत्नी जसुराम (कांग्रेस) व गंगा देवी पत्नी हुकमाराम (भाजपा) के नामांकन सही पाए गए हैं।

ये भी पढें – जिला परिषद के 37 वार्ड के लिए 154 उम्मीदवारों ने 165 आवेदन दाखिल किए

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026