तिरंगा यात्रा निकाली

जोधपुर, शनिवार को स्वाधीनता दिवस से पूर्व भूतनाथ महादेव मंदिर से लेकर जब्बरनाथ गौशाला तक तिरंगा यात्रा दिव्यांग नवल जोशी के नेतृत्व में निकाली गई। जोशी जन्म से ही अपने दौनो पैरों से चलने में पूर्णतया असमर्थ हैं लेकिन देश के प्रति उसका जज्बा देखने लायक होता है। तिरंगा यात्रा में युवा,बुजर्ग, महिलाए,बच्चे मौजुद थे, देश भक्ति गीत पर नाचते, झुमते हुए यात्रा जब्बरनाथ गौ शाला पहुंची। सभी ने तिरंगा पोशाक पहन कर हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों पर नाच रहे थे। गौशाला पहुंच कर सभी ने मिलकर गौ माताओं को लापसी का भोग लगाया।

तिरंगे के प्रति जज्बा

प्रवक्ता मनोज बोहरा ने बताया कि वर्ष 2006 में दिव्यांग नवल ने बर्फानी अरमनाथ की यात्रा व्यहील चेयर के सहारे अपने अग्रज के साथ की थी। यात्रा की वापसी के बाद दोनो भाईयों को अटारी बोर्डर जाने का मौका मिला, जहा भारतीय सेना द्धारा मनाए जाने वाले तिरंगा उत्सव देखकर जोशी ने अपने मन में संकल्प किया कि वे भी अपने छत पर तिरंगा लहराएंगे।

तिरंगे के प्रति जज्बा

वर्ष 2007 से नि:शक्त नवल जोशी अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ तिरंगा उत्सव अपनी छत पर मनाने लगे, जो आज भी निरन्तर जारी है। वर्ष 2011 से उनकी तस्वीरें सोशियल मीडिया पर वायरल होने लगी, तब से पास-पड़ोसी व मौहल्ले वासीयों ने उसकी छत पर आना शुरू किया। 2014 में उसके घर की छत पूर्ण भर गई, 2015 में उसने निश्चिय किया अब हम गली-गली मौहल्ले में जाकर तिरंगा उत्सव मनायेगें। जिसमें उसका साथ मारवाड़ सोशयल मीडिया सहयोग संस्थान ने दिया।

तिरंगे के प्रति जज्बा

मारवाड़ सोशियल मीडिया के बैनर तले अब ये उत्सव अलग-अलग गली, मौहल्लो में सामुहिक रूप से मनाया जाने लगा है। आज आलम यह है कि प्रत्येक स्वतन्त्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर नवल को अलग-अलग मौहल्ले सोसाईटी वाले अपने यहाँ आमन्त्रित करते हैं कि उनके यहाँ आकर वो तिरंगा उत्सव मनाए। जीवट युवा जोशी तिरंगा वेश में अपनी पूरी टीम के साथ स्वाधीनता दिवस से पूर्व तिरंगा यात्रा निकालता है। स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त 2021 को इनका कार्यक्रम अरिहन्त अदिता,गंगाणा रोड पर प्रात: 8.00 बजे इसी जोश एवं उमंग के साथ मनाया जायेगा।

ये भी पढें – तीज शब्द की व्याख्या

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews