Doordrishti News Logo

बड़े भाई की साली से प्रेमप्रसंग, प्रेमीयुगल ने कायलाना में कूद कर दी जान

जोधपुर, शहर के प्राचीन जलाशय कायलाना में शनिवार को एक प्रेमी युगल ने अपने हाथ बांध कर पानी में कूद कर जान दे दी। यह लोग निकट के गांव के ही रहने वाले थे। शनिवार सुबह बस से कायलाना पहुंचे और दोपहर में जान दे दी। लड़क़ी घर से स्कूल जाने का कहकर निकली थी। मृतक युवक भी सुबह ही गांव से निकला था। दोनों रिश्तेदारी में है।

युवक-युवती ने की आत्महत्या

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि देचू के  रहने वाले 20 साल के ललित का अपने बड़े भाई की साली से प्रेमप्रसंग चल रहा था। यह पिछले साल डेढ़ साल से प्रेमप्रसंग में थे। लड़क़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह सुबह अपने घर से स्कूल जाने का कहकर निकली थी। इधर ललित भी सुबह अपने गांव देचू से निकला था। फिर दोनों संभवत: बस में बैठकर कायलाना की तरफ आए।

थानाधिकारी ने बताया कि यहां पर दोनों ने अपने हाथ बांध कर पानी में छलांग लगा दी। पास में ही मौजूद गोताखोरों ने उन्हें पानी में कूदते देख लिया। तब करीबन 15- 20 मिनट बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला जा सका। मगर तब तक दोनों की मौत हो गई। लड़क़ी बालिग थी अथवा नाबालिग इस बारे में अभी पता लगाया जा रहा है। शवों को कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शुक्रवार को भी एक महिला ने कायलाना में कूद कर अपनी जान देने का प्रयास किया था। जबकि एक मजदूर शराब के नशे में उसमें डूबने लगा था। हालांकि दोनों को सकुशल बचा लिया गया था। कायलाना झील शहर में इन दिनों सुसाइड पॉइंट बनी है।

ये भी पढें – टैक्सी लोन के लिए बैंक में अप्लाई, चोरी पकड़ी गई, धोखाधड़ी में अब गिरफ्तार

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026