जोधपुर, रेलवे ने यात्रीभार देखते हुए बान्द्रा टर्मिनस-जैसलमेर-बान्द्रा टर्मिनस एवं बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी-बान्द्रा त्योहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में बढ़ोतरी की है। गाड़ी संख्या 02929 बान्द्रा टर्मिनस-जैसलमेर साप्ताहिक त्योहार स्पेशल बान्द्रा टर्मिनस से 1 जनवरी से 29 जनवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को बान्द्रा टर्मिनस से 11.35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.40 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 02930, जैसलमेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन जैसलमेर से 2 जनवरी से 30 जनवरी तक प्रत्येक शनिवार शाम 7 बजे बजे रवाना होकर अगले दिन 3.25 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09027, बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी साप्ताहिक त्योहार स्पेशल बान्द्रा टर्मिनस से 2 जनवरी से 30 जनवरी तक प्रत्येक शनिवार को बान्द्रा टर्मिनस से 11.35 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11.05 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09028, जम्मूतवी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन जम्मूतवी से 4 जनवरी से 1 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार सुबह 5.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 2.50 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

