जोधपुर, महाराजा श्री उम्मेद कायमखानी हॉस्टल के छात्रों द्वारा एक अनूंठी पहल करते गरीब, असहाय लोगों के सहयोग के लिए हॉस्टल परिसर के बाहर नेकी की दीवार की स्थापना की गई है। इमरान खान ने बताया कि नेकी की दीवार स्थापना का उद्देश्य गरीब एवं असहास लोगों के सहयोग करने के लिए गर्म कपड़े एवं घरेलू आवश्यक सामग्री देकर राहत पहुंचाना है। इससे काफी लोगों को सहायता मिल रही है। नेकी की दीवार उन धनी एवं सम्पन्न व्यक्तियों के लिए भी एक दान मंच है जो समयाभाव के कारण अपने कपड़े वस्तु आदि चीजों का दान नहीं कर पाते हैं। इस पहल के अन्तर्गत कोई भी धनी एवं सम्पन्न व्यक्ति कपड़े आदि किसी भी जरूरत की वस्तु का दान कर सकता हैं। नेकी की दीवार द्वारा कोई भी जाति, धर्म एवं सम्प्रदाय का जरूरतमंद व्यक्ति अपनी जरूरत का सामान यहां से ले जा सकता है। उन्होंने बताया कि नेकी की दीवार व्यवस्था में हॉस्टल के रेहान खान, वसीम अकरम, साजिद खान, चांद खां सहित हॉस्टल के कई छात्र अपना फर्ज निभा रहे है।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

