जोधपुर, हेल्थ वारियर्स एंड एलकेजी के तत्वाधान में सावन महोत्सव व प्री-फ्रीडम डे मनाया गया। हेल्थ वारियर्स क्लब की फाऊंडर अक्षिता कच्छवाह, सचिव हर्षिता जैन और कोषाध्यक्ष रजत सोनी ने अपने ब्लॉग का उद्देश्य बताया जो क्लीन इंडिया फ़ीट इंडिया है। ओलंपिक में भारत को पदक मिलने के अवसर पर सभी ने खुशी जाहिर की। इस कार्यक्रम में सभी उम्र के साथियों ने पार्टिसिपेट किया। लाइव बैंड की धुन पर सभी ने इंजॉय किया।

इस अवसर पर योगा का प्रदर्शन भी किया गया जो हमारे आज की दिनचर्या का हिस्सा है। छोटे बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी,जिसे सभी ने सराहा। बेटी एक मुस्कान संस्था की जिला अध्यक्ष अक्षिता कच्छवाह ने अतिथि विनीता महेंद्र सिंह और चंद्रा सोलंकी का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में आए मेंबर्स को लकी ड्रॉ में डिनर कुपन दिए गए। संचालन पीयूष गौर ने किया। अंत में रजत और हर्षिता ने सभी को धन्यवाद दिया।
ये भी पढें – राज्य के 9 पुलिस अधिकारी केंद्रीय गृह मंत्री पदक से होंगे सम्मानित
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

