जोधपुर, कमिश्ररेट पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेल रहे कुछ लोगों को गिरफ्तार कर रूपए जब्त किए।शास्त्रीनगर थाने के एसआई ओमकरण ने मिल्कमैन कॉलोनी गली नम्बर 133 के सामने ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे राजेश पुत्र मोहनदास सिंधी, सिकंदर पंडित पुत्र रविन्द्र पंडित, पृथ्वीसिंह पुत्र जगदीश, मनोज सुथार पुत्र कुंदनलाल सुथार को गिरफ्तार कर दांव पर लगी 800 रूपये की राशि और ताश की जोड़ी जब्त की।
इसी प्रकार शास्त्रीनगर थाने के हैड कांस्टेबल कमलेश कुमार ने गली नम्बर 13 के सामने ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे वसीम पुत्र अब्दुल रसीद, इन्द्रसिंह पुत्र उदयसिंह चौहान, प्रकाश पुत्र रामस्वरूप खींची, इकबाल भाई पुत्र मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया और 1070 रूपये की राशि बरामद की। सूरसागर थाने के एएसआई राजेन्द्रसिंह ने विद्याशाला स्कूल चांदपोल के पास दिलीप पुत्र गजेन्द्र मेघवाल को खाइवाली करते पकड़ा और 600 रूपए जब्त किए।
ये भी पढें – सावन सोमवार पर चमत्कारी गणेश मंदिर परिसर में लगाए वृक्ष
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

