जोधपुर, घर से बिना बताए निकली एक नाबालिग की बुआ ने नामजद आरोपी के खिलाफ उसको अपहरण करने और घर से नकदी जेवरात चुरा ले जाने का मुकदमा देवनगर थाने में दर्ज करवाया। रिपोर्ट में शांति नगर मसूरिया निवासी एक महिला ने बताया कि गत 23 दिसंबर की रात्रि के समय उसकी नाबालिग भतीजी बिना बताए घर से चली गई। जाते समय वह घर से करीब 25 तोला सोने और करीब इतने ही चांदी के गहने और घर में रखी 20 हजार रुपए की नकदी अपने साथ ले गई। पुलिस को दी जानकारी में उसने बताया कि संभवत: भीलवाड़ा निवासी ददू नामक युवक उसकी भतीजी का अपहरण कर ले गया।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

