Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की उदयमंदिर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। चोरों के पास से 13 चोरी की बाइक बरामद की गई। थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि मतोड़ा निवासी गुलाब सिंह पुत्र भोम सिंह को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से चोरी की बाइक बरामद की गई।

जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को बताया कि उसने शहर के अलग-अलग थाना इलाकों से कुल 13 वाहन चुराए थे। जिसमें तीन चोरी के वाहन उसने जगदीश को दिए। मामले में पुलिस की टीम ने आरोपी गुलाब सिंह से चोरी के 10 वाहन जप्त किए।

लोहावट निवासी जगदीश पुत्र मोटाराम को भी गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी जगदीश के पास से पुलिस ने चोरी के तीन वाहन जप्त किए। थानाधिकारी यादव ने बताया कि आरोपी जगदीश को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवाया गया। आरोपी गुलाब सिंह को कोर्ट में पेश करने के बाद 2 दिन की रिमांड पर लिया गया है।

ये भी पढें – श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत जोधपुर के चुनाव को लेकर बैठक आयोजित

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026