जोधपुर,आरपीएससी चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर भारतीय जनता युवा मोर्चा दक्षिण ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। भाजयुमो देहात दक्षिण अध्यक्ष अरविंद बर्रा ने बताया कि केएन कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई और कलेक्ट्रेट पर विरोध दर्ज करवाते हुए राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का पुतला भी फूंका गया। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरुण धनाडिया ने बताया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है बहन बेटियों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। आरपीएससी में चयनित शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के रिश्तेदारों का पुनः साक्षात्कार और इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग भी की गई।

जिलाध्यक्ष अरविंद बर्रा ने बताया की इस मौके पर जिला महामंत्री सोहन चौधरी,कालू सिंह भाटी, रणजीत कड़वासरा, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रताप सिंह भाटी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अयूब पठान, अमृत गौड़ ,महेंद्र सिंह भाटी, भगीरथ बिश्नोई,जीवराज सिंह राजपुरोहित, हितेश सोनी,प्रेम जाखड़,रमेश प्रजापत,शंकर जांगिड़,लक्ष्य खत्री,घनशयाम वैष्णव, संदीप हर्ष,दीनदयाल बिशनोई आदि सैकड़ों युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ये भी पढें- हेपेटाइटिस रोग रोकथाम के संबंध में राज्य स्तरीय वर्चुअल एडवोकेसी कार्यशाला आज
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

