Doordrishti News Logo
  • पत्नी के चरित्र को लेकर हो सकता है संदेह
  • तीन माह से थी गर्भवती

जोधपुर, कमिश्ररेट के मथानिया स्थित तिंवरी कस्बे में रहने वाली एक गर्भवर्ती महिला की हत्या उसके पति ने कर दी। हत्या का आरंभिक तौर पर कारण पता नहीं लगा है। महिला का शव फर्श पर किए बिस्तर पर पड़ा मिला। गला घोंटे जाने के आलामात सामने आए है। तार या कपड़े से गला घोंटा गया है। पुलिस तस्दीक में जुटी है। शव का शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। प्रथम दृष्टया आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र को संदेह जताया करता था और अक्सर इनमें झगड़ा भी होता था। मृतका की मां की तरफ से हत्या का केस दर्ज करवाया गया है। एसीपी मंडोर राजेंद्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि मूलत: बालरवा हाल तिंवरी में रहने वाली 20 साल की जतन पत्नी श्रवण भील की गुरूवार की तडक़े हत्या हो गई। इस बारे में घरवालों की तरफ से रिपोर्ट दी गई। उसकी शादी को दो साल हुए थे और कोई संतान नहीं है। मगर जतन पिछले तीन माह से गर्भवती थी। पति मजदूरी करता है। अक्सर दोनों में झगड़ा भी होता रहता था। एसीपी दिवाकर ने बताया कि हत्या की वजह पता नहीं चली है। आरोपी श्रवण ने अपनी पत्नी को तार अथवा कपड़े से गला घोंटकर हत्या की है। उसका शव घर के एक कमरें में फर्श पर किए गए बिस्तर पर पड़ा था।

रात को उठा पानी पीने, फिर हत्या की
पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में बताया कि आरोपी श्रवण संभवत: रात को पानी पीने उठा है और अपनी गर्भवती पत्नी को भी पानी पिलाया था। फिर उसे नींद आने पर गला घोंटकर हत्या कर दी। वह रात भर फिर जागता भी रहा। सुबह घर से बाहर निकला और अपनी पत्नी की हत्या होने का नाटक करने लगा। नजदीक ही मृतका की मां बालरवा गांव से पहुंची और दामाद पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। थानाधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया कि मृतका का शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026