Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर में अलग-अलग स्थानों से बाइक और मोपेड चोरी के प्रकरण पुलिस ने दर्ज किए है। वाहन चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बनाड़ पुलिस ने बताया कि टैम्पो स्टेण्ड के पास नांदड़ी निवासी महेन्द्र पुत्र रामचन्द्र जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 25 जुलाई को अज्ञात चोर घर के बाहर से उसकी बाइक को चोरी कर ले गया।

इसी प्रकार मंडोर थाने में दी रिपोर्ट में गोपी का बेरा मंडोर निवासी अशोक पुत्र गोविन्दसिंह गहलोत ने पुलिस को बताया कि रविवार को मंडोर बाग के सामने खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई। इधर चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि गोपाराम पुत्र भैराराम प्रजापत की बाइक रात्रि के समय डाली बाई मंदिर के पास राजनगर से चोरी हो गई।

जबकि प्रतापनगर कब्रिस्तान रोड निवासी मोहम्मद इमरान पुत्र मोहम्मद साबिर ने प्रतापनगर पुलिस कोबताया कि 25 जुलाई को उसकी बाइक एक निजी बैंक के बाहर से चोरी हो गई। महामंदिर पुलिस ने बताया कि कुंभटों का बास महामंदिर निवासी तृप्ति पुत्री जसवंतराज कुंभट ने पुलिस को बताया कि 25 जुलाई की दोपहर के समय महामंदिर रेलवे स्टेशन के पास चौक में खड़ी उसकी एक्टिवा को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। उधर शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि भोपालगढ़ के रजलानी निवासी रामस्वरूप पुत्र पुखराज सुथार की स्कूटी मथुरादास माथुर अस्पताल परिसर से चोरी हुई।

ये भी पढें- मंदिरों में गूंजे महाकाल के जयकारे, कन्याओं ने किया पूजन

दूरदृष्टिन्यूज़ कि एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026