जोधपुर, शहर के मण्डोर पंचकुण्डा स्थित सुखेश्वर महादेव मंदिर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रीमाली समाज के नेतृत्व में चांदपोल पुरबियों की गली युवाओं की ओर से सुखेश्वर महादेव मंदिर में आओ करें पौधारोपण, प्रकृति के साथ बिताएं कुछ पल’ थीम के साथ पाैधारोपण किया गया। पौधारोपण के तहत पीपल,नीम, कैल, सीताफल, पपीता, अनार, कई फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

राहुल ओझा बताया कि कोरोना काल में जहां लोग आक्सीजन के लिए तरस रहे थे तब पेड़-पौधों के महत्व का पता चला, जीवन के लिए जल जीवन व हरियाली तीनो आवश्यक हैं। जब मानसून आया तो पौधारोपण का विचार आया। ओझा ने बताया कि प्रति रविवार को टीम के सदस्य सुबह श्रमदान करते हैं। इसमें लोगों का सहयोग मिला और धार्मिक मान्यताएं भी जुड़ी हुई है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
‘प्रकृति के साथ बिताएं कुछ पल’ थीम के तहत पौधारोपण व तेज गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पंरिडे का कार्य निरंतर किया जा रहा है। आगे भी निरंतर रूप से कार्य किया जाएगा, हर रविवार को टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया जाता है। सभी सदस्य जगह-जगह पौधों की देखभाल करते हैं।
ये करते हैं श्रमदान में सहयोग हरिश ओझा, अशोक सांखला, अभिषेक जोशी, पंडित चिराग दवे, कपिल ओझा, नमन व्यास, रोशन सांखला, शोर्य पारिक,अन्य सदस्य निरंतर सेवा दे रहे हैं। हरियाली बचाने के लिए प्रति रविवार को टीम के साथ अनेक सदस्य भी हमसे जुड़ रहे हैं। टीम मैंबर्स द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए युवाओं को जुड़ने का आह्वान भी किया गया।
ये भी पढें – आयकर दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

