जोधपुर, जिले की ओसियां पुलिस ने हत्या के मामले में पिछले 10 वर्षों से फरार चल रही महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ओसिया थाना पुलिस ने महिला आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल भेज दिया गया है।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया है कि ओसिया थाना क्षेत्र में 10 वर्ष पहले 18 नवंबर को जमीन के विवाद के चलते महिला सहित चार लोगों ने धारदार हथियार तलवारें, कुल्हाडिय़ां व सरिए, लाठियों से हमला कर भरमलराम की हत्या कर दी थी। उक्त मामले में ओसिया थाना पुलिस ने पूर्व में हत्या के आरोपी मोतीलाल पुत्र भागीरथराम, भागीरथ राम पुत्र भलूराम व गिरधारीराम पुत्र भागीरथराम को गिरफ्तार कर लिया था।
उक्त हत्या के मामले में सुआ देवी पत्नी मोतीलाल विश्नोई फरार हो गई थी। पिछले 10 वर्षों से फरार चल रही हत्या की आरोपी वारंटी मूलत: कावों की ढाणी, भीकमकौर हाल इंद्रों की ढाणी, भीकमकौर निवासी सुआ देवी पत्नी मोतीलाल विश्नेाई को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया।
ये भी पढ़े – कम्प्यूटर अनुदेशकों की होगी नियमित भर्ती विद्यालयों
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

