जोधपुर, 4.42 लाख लूट का मामला, शहर के प्रतापनगर इलाके रॉयल्टी नाका के पास में मंगलवार की सुबह गुटखा व्यापारी के कलेक्शन कर्मचारी से हुई 4.42 लाख लूट के केस में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। कुछ संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा है। प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह गुटखा व्यापारी कमला नेहरू नगर निवासी राजकुमार सिंधी की रिपोर्ट पर लूट का केस दर्ज किया गया था।
उसका कलेक्शन कर्मचारी मतोड़ा निवासी महिपाल विश्नोई और एक अन्य रूपए लेकर प्रतापनगर रॉयल्टी नाका रोड पर पहुंचे थे। तब पीछे से सफेद रंग की बोलेरो आई और उसमें दो युवक उतरे फिर महिपाल के हाथ से 4 लाख 42 हजार 350 रूपए भरा बैग छीन कर भाग गए। बैग में 36 हजार का चेक भी था।
पुलिस अब तक की पड़ताल में महिपाल का संदेह के घेरे में मान रही है। उसके बयान और घटना के आस पास के फुटेज से पुलिस का संदेह महिपाल पर गहराया हुआ है। रात तक पुलिस ने कई संदिज्धों को थाने लाकर पूछताछ की। पुलिस उपायुक्त आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना में अभी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़े – अकीदत व एहतराम के साथ मनाया ईदुउलजुहा
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

चोरी की गाड़ी ढूंढऩे आए युवकों पर फायरिंग 4 घायल

