Doordrishti News Logo

जोधपुर, आईआईटी, आईआईआईटी, एनआईटी सहित तकनीकी संस्थानों में प्रवेश की पात्रता परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस परीक्षा (जीईई) मेन मार्च सेशन 3 मंगलवार से शुरू हो गई है। जोधपुर में बनाड़ स्थित परीक्षा केन्द्र पर सुबह से गहमा गहमी का माहौल रहा।

पूरी एहतियात के साथ कोरोना गाइड लाइन की पालना कराते हुए परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थी निर्धारित समय से काफी पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंच गए। मेन परीक्षा दो पारी में आयोजित की जा रही है। पहली पारी सुबह 9 बजे शुरू हुई जो 12 बजे तक चली।

लगभग 7.09 लाख उम्मीदवारों के लिए परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के रूप में आयोजित की जा रही है। एजेंसी द्वारा पूरे भारत में 334 शहरों और 828 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा के लिए विशेष गाइड लाइन जारी कर रखी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड।करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर थ्री लेयर मास्क और सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया गया। परीक्षा हॉल में, उम्मीदवारों को केवल एक ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल, 50 मिलीलीटर पर्सलन हैंड सैनिटाइजऱ, एक बॉलपॉइंट पेन, ए 4 आकार की शीट पर जेईई मेन 2021 का एडमिट कार्ड, एक पासपोर्ट आकार का फोटो, वैलिड और ओरिजनल आईडी प्रूफ ले जाने की अनुमति दी गई।

ये भी पढ़े – दक्षिणा और प्रदक्षिणा शब्द की व्याख्या

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026