दो लोगों से धारदार हथियार जब्त
जोधपुर, कमिश्ररेट पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे ऑपरेशन तौबा में शनिवार को छह लोगों को शांति भंग में हिरासत में लिया गया। दो लोगों से धारदार हथियार बरामद हुए। 15 अन्य लोगों से पूछताछ की गई।
पुलिस की तरफ से शहर में इन दिनों नशेडिय़ों के खिलाफ तौबा अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को रातानाडा पुलिस की तरफ से अभियान की कड़ी में छह लोगों को शांतिभंग में पकड़ा गया है।
थानाधिकारी लीलाराम ने बताया कि अभियान जारी है। दो जनों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ कर आर्म्स एक्ट में केस बनाया गया है। पंद्रह अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई। शहरी क्षेत्र से बाहर से आने वाले लोगों से आज पड़ताल की गई। कई लोग तो डर के मारे सामने ही नहीं आ रहे। तौबा ऑपरेशन में परिवार वालों को बुलाकर उनके साथ काउंसलिंग करवाई जा रही है। युवकों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
ये भी पढ़े – युवा टीम ने पौधरोपण के साथ पक्षियों के लिए लगाए परिंडे
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद


