Doordrishti News Logo

जोधपुर, जेडीए के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा मंगलवार को डीपीएस सर्कल मुख्य पाल रोड़ से सड़क भाग मंे किए गए अतिक्रमणांे को हटाया गया। साथ ही दस्ते द्वारा डाली बाई मन्दिर गंगाणा रोड पर अवैध रूप से चल रही व्यावसायिक गतिविधियों तथा अवैध निर्माण को बंद करवाया गया। प्राधिकरण आयुक्त के निर्देशानुसार प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा अवैध, अनाधिकृत निर्माणों, अतिक्रमणों, अवैध काॅलोनियों, सड़क मार्गाधिकार के अतिक्रमणों पर निरन्तर सख्त कार्यवाही की जा रही है।
मुख्य प्रवर्तन निरीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली के निर्देशन में दस्ते द्वारा मंगलवार को डीपीएस सर्कल मुख्य पाल रोड़ का मौका निरीक्षण किया गया। डीपीएस सर्कल मुख्य पाल रोड़ पर अतिक्रमियों द्वारा दुकानों के आगे सड़क भाग मंे केनवास व टेबलें, सब्जियों के काउंटर, सब्जियां, फल, बड़े लौहे के काउंटर, लोहे की बैंचें, नाश्ते के काउण्टर इत्यादि से अतिक्रमण किए हुए थे। दस्ते द्वारा कार्यवाही करते हुए उक्त अतिक्रमणों को हटाते हुए सामान जब्त कर प्राधिकरण कार्यालय लाये गए। दस्ते द्वारा सड़क भाग को अतिक्रमण मुक्त करवाते हुए अतिक्रमियों को सख्त हिदायत दी गई कि सड़क भाग में किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करें अन्यथा प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार ध्वस्त करने की कार्यवाही अमल में लायी जावेगी।
प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलोत ने बताया कि दस्ते द्वारा मंगलवार को रामराज नगर का मौका निरीक्षण किया गया। मौका निरीक्षण के दौरान लगभग 60 गुणा 60 गुणा 10 फीट उंचाई एवं 40 गुणा 60 गुणा 4 फीट की ऊंचाई की चारदीवारी तथा उसके पास लगभग 100 गुणा 80 फीट में फाचरों की दीवार बनाकर अनाधिकृत रूप से अवैध निर्माण कार्य व अतिक्रमण पाया गया। वक्त मौका निरीक्षण निर्माण कार्य बंद पाया गया। दस्ते द्वारा उक्त अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को चिन्हित किया गया प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार चिन्हित अवैध निर्माण कार्य व अतिक्रमण पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह खसरा नम्बर 741, डाली बाई मन्दिर के पास गंगाणा रोड़ के पास अवैध रूप से निर्माण कार्य एवं व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था। दस्ते द्वारा मौके पर उक्त अवैध निर्माण कार्य को बंद करवाया गया तथा अप्रार्थियों को सख्त हिदायत दी गई कि प्राधिकरण की बिना स्वीकृति एवं बिना भू-उपयोग परिवर्तन करवाये किसी प्रकार का अवैध निर्माण कार्य अथवा व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन नहीं करें। जेडीए दस्ते द्वारा आॅफिसर ट्रेनिंग सेन्टर, रामराज नगर के सामने अस्थाई रूप से लौहे के केबिन व सिरकियों से निर्मित छप्परा लगाकर किए गए अतिक्रमण को सड़क भाग से हटाया गया। कार्यवाहियों के दौरान प्रवर्तन निरीक्षक दक्षिण करनाराम जाट, प्रवर्तन निरीक्षक उत्तर अनिल शर्मा, प्रवर्तन निरीक्षक पूर्व महेन्द्र भार्गव मय अतिक्रमण निरोधक दस्ता मौजूद रहा।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026