Doordrishti News Logo
  • प्रशिक्षण कार्यशाला में तकनीकी कार्मिकों को समझाए सुरक्षा के गुर
  • प्रबंध निदेशक सिंघवी की आमजन से अपील बरसात के दिनों में बरतें अतिरिक्त सजगता

जोधपुर, डिस्कॉम में शून्य दुर्घटना के लक्ष्य के तहत प्रबंध निदेशक अविनाश सिंघवी के निर्देशानुसार जोधपुर नगर वृत्त में तकनीकी कर्मचारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कार्मिकों को समझाया गया कि उन्हें किस प्रकार सुरक्षा मानकों को अमल में लाते हुए फील्ड में बिजली की लाइनों व जीएसएस पर काम करना है।

डिस्कॉम कार्मिकों ली शपथ

उन्हें समझाया गया फाल्ट निकालते समय और लाइन मैंटेनेंस के समय किन बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए। प्रबंध निदेशक अविनाश सिंघवी ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे मानसुन के मद्देनजर बरसात के दिनों में अतिरिक्त सावधानी व सजगता बरतें। बिजली की लाइनों से वे दूर रहे। बिजली खंभों को हाथ ना लगाएं और घरों में भी बिजली उपकरणों का उपयोग करते समय पूरी तरह से सजग रहें।

डिस्कॉम कार्मिकों ली शपथ

कार्यशाला में संभागीय मुख्य अभियंता जोधपुर जोन इम्तियाज बेग व अधीक्षण अभियंता एमएस चारण के सान्निध्य में तकनीकी कर्मचारियों ने शपथ ली कि वे बिजली संबंधी कार्य करते समय निर्धारित गाइड लाइन का पालन करेंगे और बिना सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग किए वे बिजली संबंधी कार्य नहीं करेंगे। कर्मचारियों ने शपथ ली कि वे जहां कहीं भी बिजली संबंधी कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अवहेलना होते देखेंगे तो तुरंत टोकेंगे रोकेंगे और गाइड लाइन की पालना के लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यशाला में जोधपुर डिस्कॉम के तकनीकी कर्मचारियों के साथ एफआरटी में लगे कार्मिकोंं ने भी भाग लिया। यह प्रशिक्षण कार्यशाला सहायक अभियंता कार्यालय सर्किट हाउस, बासनी द्वितीय फेस, कचहरी और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में स्थित जोधपुर डिस्कॉम के कार्यालयों में आयोजित की गई।

कार्यशाला में अधिशासी अभियंता नगर खंड प्रथम संजीव माथुर, नगर खंड द्वितीय ओ पी सुथार, नगर खंड तृतीय यूके व्यास, नगर खंड चतुर्थ डीके चौधरी, सहायक अभियंता महेश डिडवानिया, राकेश शर्मा, पीआर सियाग, सुनिल सिंह, रासुल मणिहार, देवेश गोयल, शेरू भाटी, अशोक कुमार मीणा, बाबूलाल सीरवी, मनोज कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी भागीरथ चौधरी, एफआरटी के मैनेजर यशवंत सहित कनिष्ठ अभियंता और तकनीकी कर्मचारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़े – प्रतिमा खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, ज्ञापन सौंपा

Click image to see offers
Click image to see offers👆

 

 

 

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026