Doordrishti News Logo

जोधपुर, न्यू कोहिनूर सिनेमा के पीछे बुधवार को एक मकान की बालकनी भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहां किराए पर रहने वाली एक महिला चोटिल हुई है। बालकनी गिरने की सूचना पर देवनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

मकान की बालकनी गिरी

आसपास के लोगों ने मकान मालिक को लेकर अपना रोष जाहिर किया। मकान की मरम्मत करवाने की मांग के बावजूद उसे ठीक नहीं करवाया जा रहा है। अब बारिश के सीजन में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह मकान पीपाड़शहर के रहने वाले राधेश्याम सोनी पुत्र जवरीलाल का बताया गया है।

मकान की बालकनी गिरी

देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि न्यू कोहिनूर सिनेमा के पीछे मसूरिया में कुम्हारों का मौहल्ला है। बुधवार को यहां एक भवन की बालकनी गिर गई। इससे भवन में किराए पर रहने वाली भोपालगढ़ के मेलाना निवासी मंजू देवी घायल हो गई। वह इस मकान में किराए पर रहती है। गनीमत रही कि कोई बालकनी के नीचे नहीं खड़ा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

बालकनी गिरने की आवाज के साथ ही मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। मोहल्लेवासियों ने रोष जताया और आरोप लगाते हुए कहा कि मकान मालिक को कई बार घर रिपेयर के लिए कहा गया लेकिन वो इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा। बारिश में बड़े नुकसान की आशंका भी लोगों ने जता दी। देवनगर थानाधिकारी सोनी ने बताया कि किसी की तरफ से रिपोर्ट नहीं दी गई है। यहां रहने वाली मंजू बालकनी गिरने से कुछ चोटिल हो गई थी।

>>> शराब दुकानदारों की अवैध गोदाम हटाने की मांग,मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Check price 👆

 

Related posts:

अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

February 12, 2026

पटवारी चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026

विकसित भारत के संकल्प में प्रदेश की सशक्त साझेदारी को आगे बढ़ाने वाला बजट-शेखावत

February 12, 2026

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026