Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले के बिलाड़ा थानान्तर्गत भावी गांव में शनिवार सुबह नाडी में एक युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। यहां मंदिर में युवक की हत्या कर शव को नाडी में फेंक दिया गया। मंदिर में भी जगह-जगह खून मिला है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए और शव उठाने से मना कर दिया। कस्बे के व्यापारियों ने भी बाजार बंद रखकर हत्याकाण्ड का खुलासा करने की मांग की।

भावी गांव की नाडी में आज सुबह कुछ महिलाओं ने गांव के ही 32 वर्षीय पप्पूराम का शव पड़ा देखा। उसके शरीर पर धारदार हथियार के कई गहरे घाव बने हुए थे। उन्होंने गांव के लोगों को सूचना दी। इसके बाद तालाब पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

मंदिर युवक हत्या शव

शव मिलने के स्थान से लेकर गांव की मंडी में बने एक मंदिर तक खून के निशान बने हुए मिले। मंदिर परिसर में भी खून मिला है। मृतक की पेंट मंदिर की छत पर पड़ी मिली। इससे जाहिर है कि मंदिर परिसर में उसकी हत्या कर शव को नाडी किनारे सूखे स्थान पर फेंका दिया।

पप्पूराम ट्रक चलाने का काम करता था। उसके परिवार में बुजुर्ग माता- पिता के अलावा पत्नी व तीन छोटी बेटियां हैं। उसके माता-पिता की नजर कमजोर है और उन्हें बहुत कम नजर आता है। परिजनों का कहना है कि कल रात पप्पूराम करीब दस बजे घर से निकला था।

Buy Best deals & save money everyday👆

उस समय वह यह बोल कर गया कि थोड़ी देर में वापस लौट रहा है, लेकिन वह रात भर नहीं लौटा। सुबह उसकी हत्या की जानकारी मिली। पुलिस को अंदेशा है कि मंदिर में युवक की हत्या कर शव नाडी के पास फेंका गया होगा। आशंका है कि हत्या में दो से तीन लोग शामिल हो सकते है। हत्या की वजह हत्यारों के पकड़े जाने पर ही सामने आ पाएगी।

>>> तृतीय श्रेणी अध्यापक कर रहे इंतजार अब तो तबादले करे सरकार-संघ एकीकृत

Amazon

Related posts: