Doordrishti News Logo
  • हाईकोर्ट न्यायाधीश पीएस भाटी, पुलिस कमिश्नर जोस मोहन व सम्भागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा की मौजूदगी में हुआ एमओयू
  • सत्यमेव जयते सिटीजन सोसायटी और शैक्षिक संस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ लीडरशिप एंड स्किल डेवलपमेंट का सँयुक्त अभियान

जोधपुर, तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एक ओर जहां राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियां लगातार कोशिश कर रही हैं वहीं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य के चलते जोधपुर के सामाजिक संगठन सत्यमेव जयते सिटीजन सोसायटी और शैक्षिक संस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ लीडरशिप एंड स्किल डेवलपमेंट की टीम सँयुक्त रूप से स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलायेगी। इस अभियान को लेकर बकायदा दोनों संगठनों के बीच विधिवत रूप से एमओयू किया गया है।

सोसायटी अध्यक्ष विमला गट्टानी ने बताया कि, हाईकोर्ट न्यायाधीश पी एस भाटी, पुलिस कमिश्नर जोस मोहन व सम्भागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा की मौजूदगी में सामाजिक संगठन सत्यमेव जयते सिटीजन सोसायटी की सचिव चंद्रकिरण दवे और शैक्षिक संस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ लीडरशिप एंड स्किल डेवलपमेंट की निदेशक अमृता एस दूदिया के बीच विधिवत रूप से एमओयू किया गया।

Buy Best deals & save money everyday👆

नेशनल सिक्योरिटी डाटाबेस की ओर से साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए इंटरवेंशन ऑफिसर नियुक्त की गई, इंस्टिट्यूट ऑफ लीडरशिप एंड स्किल डेवलपमेंट की निदेशक अमृता एस दूदिया द्वारा हासिल किए गए विशेष प्रशिक्षण का लाभ इस जागरूकता कार्यक्रम में मिलेगा, उन्होने बताया कि, दोनों संस्थाओं द्वारा जोधपुर एवं आस-पास के जिलों यानि पशिचमी राजस्थान में साइबर क्राइम की अवेयरनेस को लेकर जागरुकता कार्यक्रम चलाया जायेगा।

तृतीय श्रेणी अध्यापक

दोनों संस्थाएं मिलकर साईबर अपराध को रोकने के लिए स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर संयुक्त रूप से जागरुकता कार्यक्रम चलाएंगे। इंस्टिट्यूट ऑफ लीडरशिप एंड स्किल डेवलपमेंट की निदेशक अमृता एस दूदिया ने बताया कि, साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जाने वाले जागरुकता कार्यक्रम के तहत स्कूलों और कॉलेजों में जाकर फिजिकल रूप से प्रेक्टिकल आधार पर विद्यार्थियों को उपयोगी जानकारी उपलब्ध करवाएंगे।

Click on the image & check prices👆

जरूरत पड़ने पर साईबर अपराध की जानकारी संपूर्ण समाज को देने के लिए सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ सेमीनार या कार्यशाला का भी आयोजन करेंगे। दूदिया ने बताया कि, दोनों संगठनों द्वारा प्रमुख एजेंसियों के अधिकारियों और कर्मचारियों में जानकारी देने के उद्देशय से जागरुकता कार्यक्रम चलाएंगे। लगभग 6 माह तक चलने वाले इस जागरुकता कार्यक्रम में आवश्यकता पड़ने पर साईबर एक्सपर्ट को भी बुलाकर नवाचारों से रूबरू कराया जाएगा।

>>> इलाज के नाम पर महिला को कमरे में बंद कर कथित भोपे ने किया दुष्कर्म

Amazon

 

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed