हाथ पैर में दर्द की शिकायत पर भोपे को बुलाया गया
जोधपुर, शहर के बासनी इलाके में एक दलित महिला के साथ कथित भोपे ने मंगलवार की रात में इलाज के नाम पर दुष्कर्म किया। तंत्रमंत्र क्रिया और परिवार के किसी सदस्य को कमरे में प्रवेश से मना कर दिया। बाद वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के पति ने बुधवार को बासनी थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई।
पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत हरकत में आई और कथित भोपे को गिरफ्तार कर लिया गया। एसीपी पश्चिम नूर मोहम्मद ने बताया कि बासनी क्षेत्र के एक व्यक्ति की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। उसकी पत्नी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। काफी इलाज करवाने पर भी फर्क नहीं पड़ा।
तब जान पहचान वालों ने एक भोपे के बारे में जानकारी दी। इस पर विश्वास में आकर उसने बनाड़ स्थित तनोट माता का मंदिर के पास नांदड़ा निवासी बीरबल उर्फ लक्ष्णण पुत्र रामसिंह से संपर्क किया। उसने तंत्रमंत्र क्रिया द्वारा उपचार की बात की और खर्चें के तौर पर 15-20 हजार रूपए बताए। उसकी पत्नी को पुष्कर भी ले जाने की बात की। जहां पर किसी बड़े तांत्रिक बाबा को दिखाने केे लिए भी कहा।
पीडि़त ने इस कथित भोपे की बात में आकर उसे मंगलवार की रात को घर बुलाया। भोपा रात में पीडि़त के घर पर पहुंचा और उसकी पत्नी को एक कमरे में बंद कर दिया। घर के किसी सदस्य को आने से मनाही कर दी गई। बाहर कूलर चल रहा था और दरवाजे भी लोहे के होने से कथित भोपा दो ढाई घंटे बाद बाहर आया और चला गया।
रात साढ़े बाहर बजे पत्नी ने घटना के बारे में अपने पति को जानकारी दी। भोपे के पीछे भी गए मगर वो भाग गया था। रात में ही पुलिस को भी सूचना दे दी गई। बुधवार को केस दर्ज किए जाने के साथ ही पीडि़ता के सीआरपीसी की धारा 164 में बयान लिए गए। एसीपी नूर मोहम्मद ने बताया कि आरोपी भोपे को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
>>> विक्टोरिया क्रॉस कप्टैन कमल राम गूर्जर की 39 पुण्यतिथि पर कर्नल ने उठाया उचित सम्मान का मामला