जोधपुर, शहर की रेलवे वर्कशॉप कॉलोनी में बुधवार को एक क्वार्टर में रेलवे स्टोर कर्मचारी मृत मिला। संदेह है कि शव दो से तीन दिन पुराना है। पहचान के बाद शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग पाएगी।
शास्त्रीनगर थानाप्रभारी पंकजराज माथुर ने बताया है कि दोपहर में सूचना मिली थी कि

रेलवे वर्कशॉप कॉलोनी में एक क्वार्टर से दुर्गंध आ रही है। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और क्वार्टर में रहने वाले 35 वर्षीय रेलवे कर्मी ललित सिंह पुत्र भुवनप्रकाश के परिवार वालों को बुलाया और उनकी मौजूदगी में क्वार्टर का दरवाजा तोड़ा गया।
0
अंदर एक कमरे में पलंग पर ललित सिहं का शव पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार मृतक ललित सिंह रेलवे के स्टोर में कार्यरत था। फिलहाल शव को एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
पत्नी पीहर में
पुलिस के अनुसार मृतक रेलवे कर्मी ललित सिंह की पत्नी अपने बच्चे के साथ पंजाब स्थित अपने पीहर गई हुई है, उन्हें भी इस संबंध में सूचना दी गई है।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

