Doordrishti News Logo

जोधपुर, पश्चिमी राजस्थान का कुंभ कहे जाने वाले लोकपूज्य बाबा रामदेवजी समाधि स्थल रामदेवरा (रूणीचा) का द्वार 76 दिनों के लंबे समय अंतराल के पश्चात आज 5 बजे खुल गया। प्रशासन व समाधि समिति की तरफ से सभी माकूल व्यवस्था की गई। समाधि स्थल पर प्रातः मंगला आरती के पश्चात समाधि स्थल को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।

कोरोना गाइडलाइन की पूर्ण रूप से पालना हो इसके लिए समाधि समिति के पदाधिकारी विशेष रूप से जुटे हुए हैं। अलग-अलग स्थानों से आने वाले श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर रहे हैं। समाधि स्थल खुलने से लेकर श्रद्धालुओं में जोश व उत्साह देखने को मिल रहा है।

अल सुबह 5 बजे बाबा रामदेव समाधि समिति की तरफ से बाबा रामदेव समाधि स्थल पर मंगला अभिषेक आरती की गई। उसके पश्चात समाधि स्थल आम श्रद्धालु लोगों के लिए खोल दिया गया। देश भर से आए श्रद्धालु कोविड-19 की पालना करते हुए कतार बद्ध होकर बाबा की समाधि के दर्शन करने के लिए समाधि स्थल पहुंच रहे हैं।


Buy now👆

समाधि स्थल के मुख्य द्वार पर समाधि समिति के कर्मचारियों द्वारा कोरोना की प्रथम डोज लगी होने वाले श्रद्धालुओं को ही समाधि स्थल के अंदर प्रवेश करने दे रहे हैं। कानून व सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से भी माकूल प्रबंध किए गए हैं। समाधि स्थल के अंदर पूजन सामग्री ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है।

इसके पश्चात भी बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का जोश व उत्साह देखते ही बनता है। कोई दंडवत करते हुए तो कोई पेट के बल लुढ़कते हुए बाबा की समाधि के दर्शन करने के लिए समाधि स्थल तक पहुंच रहे हैं। बाबा की जय जय कार से धार्मिक स्थल इन दिनों गुलजार दिखाई दे रही है। जिससे दुकानदारों के चेहरे पर भी रौनक देखने को मिल रही है।

>>> महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन 7 जुलाई से

Buy Best deals & save money everyday👆

Amazon

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026