शब्द का बढ़ाएं ज्ञान,जिज्ञासा का करें समाधान
लेखक:-पार्थसारथि थपलियाल
जिज्ञासा
शिमला से राकेश सूद ने फोन से एक जानकारी ली कि चंडू शब्द का क्या मतलब है। अच्छा ये रहा कि चंडू शब्द मेरी डायरी में 2005 की एक कार्यशाला में नोट किया हुआ था।
समाधान
आपने लोगों को कहते सुना होगा- ये क्या चंडू खाना बनाया हुआ है? “चंडू” शब्द मूलत: अरबी भाषा का शब्द है। यह शब्द ईरान, अफगानिस्तान और चीन तक समान रूप से गया। अरबी, फारसी या उर्दू भाषाओं में पाया जाता है।
चंडू अफीम के अवलेह से बनाया हुआ, तम्बाकू की तरह एक पेय है, अर्थात जिस तरह चिलम में तम्बाकू भरकर नली से पिया जाता है, उसी तरह अरब देशों में, और यहां तक कि चीन में भी यह चंडू बहुत पिया जाता था। भारत में चंडू अफगानिस्तान से बनकर आता था इस तरह चंडू का प्रचलन भारत में भी रहा और भारतीय भाषाओं मे भी। चंडू खाना उस जगह को कहते हैं जहां लोग चंडू पीने जाते थे।
देशी भाषा में कहें तो चंडू खाना नशेड़ियों का अड्डा होता था, जहां नशेड़ी चंडू का नशा करने जाते थे। चंडू खाने में गप्पें खूब हुआ करती थी, गप्पे निराधार ही होती हैं। इन गप्पों में अफवाह ज्यादा होती थी। शोर शराबा, हल्लागुल्ला, साफ-साफ कुछ न सुनाई दे ऐसी जगह को “चंडू खाना” मुहावरों में भी कहा जाता है। लगता है आज का “हुक्का बार” उसी का बदला हुआ रूप है।

संस्कृत भाषा मे एक शब्द है चंड, इसका अर्थ होता है तीक्ष्ण या तीखा। चंड शब्द पर उपसर्ग लगाकर नया शब्द बना “प्रचंड”। यही प्रचंड शब्द “प्रचंड आग” या “प्रचंड बहुमत से” जैसे उपयोग में आ गया। अफीम के अवलेह या किवाम से बना तम्बाकू की तरह का पेय भी तीक्ष्ण और स्वापक/ मादक पदार्थ है। लगता है संस्कृत भाषा का चंड शब्द अरबी भाषा के चंडू शब्द से भारत में प्रचलन में आया होगा।
यदि आपको भी हिंदी शब्दों की व्याख्या व शब्दार्थ की जानकारी चाहिए तो अपना प्रश्न “शब्द संदर्भ”में पूछ सकते हैं
>>> नर्स ने लगाया युवक पर दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती हुई
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

एकल उपयोग प्लास्टिक को कहें ना

उजालों का पंच पर्व दीपोत्सव

विद्यार्थियों को दिया सतत जीवनशैली का संदेश

IITजोधपुर विकसित कर रहा क्षतिग्रस्त पांडुलिपियों को पढ़ने की अत्याधुनिक तकनीक

एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई 19 छात्र निलंबित

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग


