Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के रातानाडा हलके में रहने वाली एक नर्स ने अपने परिचित युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता गर्भवती हुई तो युवक ने उसका गर्भपात करवा दिया। मगर बाद में शादी से भी मुकर गया। अब पीड़िता ने रातानाडा थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। डीसीपी कार्यालय से मिले परिवाद पर रातानाडा पुलिस ने अनुसंधान आरंभ किया है।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर एक नर्स की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह किराए के मकान में रहती है। जहां पर एक युवक से जानपहचान के बाद आना जाना शुरू हो गया। इसके बाद युवक ने शादी का झांसा दिया और फिर दुष्कर्म करने लगा। जिससे वह गर्भवती हो गई।

Click image to Buy now👆

पीडि़ता का आरोप है कि युवक पर शादी का दबाव बनाया तब उसने इंकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता परिवाद लेकर डीसीपी ऑफिस पहुंची। जिस पर अब केस दर्ज किया गया है। उसके बयान लिए जाने के साथ ही मेडिकल करवाया जाना है।

>>> वार्ड 36 दक्षिण के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यसभा सासंद को सौंपा ज्ञापन

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026