Doordrishti News Logo

किराणा दुकान में बैठकर पी शराब और स्मैक

जोधपुर, शहर के बनाड़ स्थित खोखरिया गांव में किराणा की दुकान चलाने वाले एक युवक को उसके दोस्तों ने अगवा कर जेवर और रूपए लूट लिए। सभी लोग नशे के आदी हैं। पीडि़त पहले एक नशा मुक्ति केंद्र पर भर्ती रहा था, जहां पर उनसे दोस्ती हुई थी। वक्त घटना भी इन लोगों ने शराब और स्मैक का नशा किया था।

बनाड़ थाने में पीडि़त ने नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दी है। बनाड़ थाने के एएसआई जीवनराम ने बताया कि खोखरिया गांव में किराणा की दुकान चलाने वाले 21 वर्षीय युवक पावटा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र पर गत माह भर्ती रहा था। जहां पर उसकी दोस्ती नागौर के महेेंद्र, विक्रम और प्रदीप से हुई थी। सभी स्मैक के आदी हैं।

Click image for details👆

सोमवार की सुबह पीडि़त युवक अपनी किराणा की दुकान में बैठा था। तब महेंद्र ने अपनी मां बीमार होने का कहकर साथ चलने को कहा। इससे पहले इन लोगों ने दुकान में बैठकर शराब पी। फिर पीडि़त उसके साथ चला गया। विक्रम और प्रदीप भी बाद में आ गए।

पीडि़त का आरोप है कि ये लोग उसे कार में डालकर डांगियावास की तरफ लेकर गए। जहां पर उसकी पहनी सोने की चेन, अंगूठी और 11 हजार रूपए लूट लिए। रात को उसे डांगियावास में एक स्थान पर छोड़ दिया। एएसआई जीवनराम के अनुसार पीडि़त नशे में होने से सही जानकारी भी नहीं दे पा रहा है। फिलहाल मामले में तफ्तीश की जा रही है।

>>> पेयजल समस्या से परेशान वार्ड 65 के निवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Click image to get Discounts👆
Shop now.👆

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026