जोधपुर, जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने शनिवार को शहर में कई स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुसार करवाए जाने वाले विकास कार्यों की प्रगति को भी देखा। उनके साथ नगर निगम व जेडीए के कई अधिकारी भी थे।

जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने शनिवार को नगर निगम दक्षिण के आयुक्त डॉ. अमित यादव व नगर निगम उत्तर के आयुक्त रोहिताश्व सिंह तौमर के साथ दोनों नगर निगमो में जल भराव क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बालसमंद, मंडोर, लालसागर सहित कई स्थानों पर जायजा लिया और मानसून पूर्व वहां के हालात सही करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने बरसाती नालों के सफाई कार्य व निर्माणाधीन नालों के कार्यो की जानकारी भी ली। उन्होंने नगर निगम के नालो की सफाई के कार्यो का भी निरीक्षण किया व वर्षा पूर्व नालो की अब तक हुई सफाई के कार्य की जानकारी भी मौके पर ली। जिला कलक्टर ने बताया कि जोधपुर शहर में पानी भराव की समस्या है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा व निर्देशानुसार इस समस्या से निजात के लिए एक वृहत स्तर पर कार्य योजना बनाई गई है। जोधपुर शहर में 200 करोड़ की राशि से दो बड़े नालों के निर्माण की बजट घोषणा की गई है। इनमें भैरव नाला व आरटीओ सारण नगर नाला शामिल है। उन्होंने बताया कि इन दोनो नालों का निर्माण आरयूडीआईपी द्वारा करवाया जाएगा। शहर के चार प्रमुख नालों भैरव नाला, सारण नगर नाला, विश्वविद्यालय नाला व एयरपोर्ट नालो की वृहत स्तर चर्चा व फॅालोअप होता है।
>>> विवाद के चलते मारपीट और गाड़ी के शीशे फोड़े


Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

