Doordrishti News Logo

स्मृति दिवस पर पौधारोपण अभियान का शुभारम्भ

जोधपुर, जनसंघ के संस्थापक, चिन्तक एवं शिक्षाविद्व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के निर्देशानुसार पावटा स्थित डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी पार्क में कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। स्मृति दिवस की श्रृंखला में पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ भी पार्क से किया गया।

समन्वयक एवं जिला उपाध्यक्ष नरेश सुराणा ने बताया कि श्रद्धाजंलि कार्यक्रम के अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अखण्ड भारत का सपना देखने वाले राष्ट्रवादी विचारों से ओतप्रोत एवं मानवजन की सेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे।

डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी श्रद्धाजंलि

डा. मुखर्जी ने ही सर्वप्रथम यह नारा दिया था कि ‘एक देश में दो निशान, दो विधान, दो संविधान नहीं चल सकते हैं। उनके आदर्शों पर ही चलकर आज देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधा।

कार्यक्रम सह-समन्वयक उप महापौर किशन लड्डा एवं कार्यक्रम समन्वयक नरेश सुराणा के संयुक्त तत्वाधान में राज्यसभा सासंद राजेन्द्र गहलोत ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि से जन्मदिवस 6 जुलाई 2021 तक पौधारोपण कार्यक्रम का भी आगाज किया।

इस अवसर पर राज्यसभा पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, विधायक सूर्यकांता व्यास, महापौर वनिता सेठ, राजेन्द्र कुमार गहलोत, राजेन्द्र बोराणा, घनश्याम डागा, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, संगीता सोलंकी, भंवरलाल दैया, सुभाष गहलोत, जगदीश धाणदिया, जुगल तापड़िया, विजय राजोरिया, मधुबाला दवे, जमनादेवी बंजारा, अलका थामेत,

Check deal’s before it’s over 👆

इंद्रा राजपुरोहित, शशिप्रकाश प्रजापत, मण्डल अध्यक्ष सुनिल भाटी, भवानी प्रताप शेखावत, माधोसिंह परिहार, महेश व्यास, महेन्द्र छंगाणी, श्याम सुंदर गौड़, ललित पारवानी, राकेश बागरेचा, मोर्चा अध्यक्ष कमलेश गोयल, महेन्द्र तंवर,

>>> रोजगार कार्यालय के कनिष्ठ सहायक को एक हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

मनोज ढगला, गजेन्द्र मेवाड़ा, सुरेश तेजी, घनश्याम भाटी, रामस्वरूप प्रजापत, भीमराज राखेचा, भवानी सिंह जोधा, मुकेश लोढ़ा, सीमा माथुर, अनिल वैष्णव बालाजी, रफीक लौहार, कैलाश गौड़ सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Click image to see offers👆

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026