Doordrishti News Logo

जोधपुर, मण्डल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय द्वारा रेलवे एम्प्लाइज कोआपरेटिव बैकिंग सोसाइटी का विजिट किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार परिहार ने बताया कि मण्डल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने बैकिंग सोसाइटी का विजिट किया। इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय को मोमेन्टो एवं शाॅल भेंट कर स्वागत किया गया।

उन्होंने बताया कि यह बैंक पिछले 102 वर्षो से रेल सेवा में समर्पित है। बैंक द्वारा रेल कर्मचारियों को 25 लाख तक का लोन बहुत ही कम समय में उपलब्ध कराया जाता है। मण्डल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि यह बैंक रेल कर्मचारियों के हित में बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है इसकी जितनी प्रषंसा की जाये कम है। मैं आशा करती हूं कि यह बैंक आने वाले समय में बहुत ही उच्च आयाम स्थापित करे।

 

इस अवसर पर नाॅर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाॅईज युनियन जोधपुर के मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने बैंक की उत्तम कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। नाॅर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाॅईज युनियन जोधपुर द्वारा किये जा रहे वृक्षारोपण के तहत मण्डल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार परिहार द्वारा युनियन के मण्डल कार्यालय में पौधारोपण किया।

>>> फादर्स डे पर आयोजित वेबिनार

बैंक के चेयरमैन बजरंग सिंह राठौड़, वाईस चेयरमैन अशोक सिंह, संचालक मण्डल सदस्य कौशल कुमार, हनुमानदास  वैष्णव एवं यूनियन अधिकारी बन्ने सिंह सहित बैंक के अधिकारी कमल भटनागर, प्रवीण सिंह एवं राजाराम चौधरी, कंचन शर्मा, खुशबू गौड़ सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

 

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026