Doordrishti News Logo

जोधपुर, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। कांग्रेस के शहर जिला कमेटी के कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने केक काटा और एक दूसरे को खिलाया। जरूरतमंदों व गरीबों को खाने के पैकेट, मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया।जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा शनिवार को राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया।

राहुल गांधी के जन्मदिवस

जिलाध्यक्ष दानिश फौजदार ने बताया कि आज के दिन को मानवता की सेवा दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें मानव सेवा के कार्य किए गए। शहर कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सईद अंसारी के नेतृत्व में दोपहर में एमजीएच रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में गरीबों को खाने के पैकेट, मास्क व सैनिटाइजर बांटा गया।

राहुल गांधी के जन्मदिवस

इस अवसर पर केक भी काटा गया। कार्यक्रम में राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, महापौर उत्तर कुंती परिहार सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित थे। कोरोनाकाल के चलते इस बार राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपना जन्मदिन धूमधाम से नहीं मनाने का आग्रह किया था और जन्मदिन के मौके पर जरूरतमंद लोगों की मदद करने की अपील कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की थी।

उसी के मद्देनजर आज सभी जगह उनका जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराने, दवा मास्क, सैनिटाइजर का वितरण किया। इसके अलावा अस्पतालों में फल वितरण और कुष्ठ आश्रम में लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया गया।

>>> बढ़ती हिंसा के विरोध में चिकित्सकों का प्रदर्शन, मनाया ब्लैक डे

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026