जोधपुर, शहर के उदयमंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाली शादीसुदा महिला को एक शख्स ने लॉकडाउन में राशन सामग्री उपलब्ध कराने के बाद दोस्ती बढ़ाई। जानपहचान के बाद पहली बार दुष्कर्म किया। दस दिनों से यौन शोषण करता रहा। गुरूवार को पीड़िता थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के साथ अनुसंधान आरंभ किया है। घटना 6 जून से लेकर 16 जून के बीच हुई है।
थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि एक शादीसुदा महिला की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसका आरोप है कि लॉक डाउन के चलते घर में राशन सामग्री को लेकर उसकी पहचान जातिबंधु से हुई। तब उसने राशन सामग्री उपलब्ध करवाई। फिर दोस्ती बढ़ाने के साथ उससे दुष्कर्म किया। थानाधिकारी ने बताया कि पीडि़ता का मेडिकल करवाया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
>>> साइबर ठगी: पुलिस की तत्परता से 2.20 लाख रिफंड
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद


