जोधपुर, शहर की सदर कोतवाली पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुरुवार को 3 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस की टीम ने 21800 रुपए भी बरामद किए। सदर कोतवाली थाना अधिकारी हरीश सोलंकी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि घंटाघर इलाके के कबाड़ख़ाने में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।
जिस पर पुलिस की टीम ने दबिश दी तो वहां तीन लोग जुआ खेलते पाए गए। जिस पर पुलिस की टीम ने किलीखाना निवासी भवानी आचार्य, बाड़मेर के बालोतरा निवासी अयूब खान और उदयमंदिर आसन निवासी अब्दुल रशीद को गिरफ्तार किया। पुलिस की टीम ने इनके पास से 21800 रुपए बरामद किए।
7 जुआरी गिरफ्तार,9505 बरामद
शहर की खांडाफलसा पुलिस ने जुआरियों पर कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने 9505 रुपए बरामद किए। थाना अधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि डीएसटी टीम ने सूचना दी। जिस पर नवल बस्ती में दबिश दी गई। जहां से पुलिस की टीम ने गुलाम हुसैन, संजय, खेम सिंह, सागर खान गुड्डू नरेंद्र व प्रकाश को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 9505 रुपए बरामद किए गए।
>>> अवैध टिकट बनाते युवक को पकड़ा, रेलवे का बुकिंग कर्मी फरार
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

