जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की तरफ से जिला कलेक्टर को महिला अत्याचारों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में महिला अत्याचारों पर रोक लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। भाजपा महिला मोर्चा जोधपुर देहात दक्षिण की जिलाध्यक्ष अनुश्री पूनिया ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में जोधपुर जिले में रोजाना महिला अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं।
हाल में ही हुए शेरगढ़,भोपालगढ़ व फलोदी आदि अन्य गांव में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़े हैं। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले रोजाना सामने आ रहे हैं। कई जगह दुष्कर्म के सहयोगी गिरफ्तार नहीं हो रहे हैं, तो कई जगह आज भी आरोपी फरार हैं।

दिन-ब-दिन बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण महिलाओं व बालिकाओं का ऐसी घटनाओं के डर से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, उन्हें डर है कि उनके साथ कभी भी ऐसी अनहोनी घटना घटित हो सकती है।
ज्ञापन में महिला अत्याचार की घटनाओं पर सख्त से सख्त कार्यवाही कर दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करवाने की मांग की गई। ज्ञापन देते समय महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री इंद्रा राजपुरोहित, प्रदेश मंत्री ज्योति जाणी, शहर जिला अध्यक्ष कमलेश गोयल आदि उपस्थित थी।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

