जोधपुर,शहर के देवनगर थाना इलाके में मकान में चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। देवनगर थनाधिकारी जय किशन ने बताया कि जितेंद्र ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया की वह परिवार के साथ मजदूरी के लिए गया था। पीछे से सुने मकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर मकान से सोने चांदी के जेवरात के साथ 5 हजार की नकदी पार कर ली।

इस पर मुकदमा दर्ज कर थाने में गठित टीम ने चालान सुदा आदतन चोरों पर नजर रखी तो कई नाम सामने आए। इसके बाद शातिर नकबजन पिंटू और उसके साथी भारत उर्फ गोगा नट को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियो ने जितेंद्र के मकान में नकबजनी चोरी की वारदात स्वीकार की। फिलहाल दोनो को गिरफ्तार कर चोरी के जेवरात बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पूछताछ में आरोपियों से चोरी की कई और वारदातें खुलने की उम्मीद है।
>>>रिकॉर्ड उठाकर देख लीजिए,कांग्रेस भारत में पाकिस्तान का काम देखती है-शेखावत
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

