Doordrishti News Logo

जोधपुर, लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद गुरुवार से रोडवेज बसों के पहिये भी अनलॉक हो गए। त्रिस्तरीय जनअनुशासन मॉडिफाइड लॉकडाउन 2.0 की गाइडलाइन के तहत आज से रोडवेज बसें चलनी शुरू हो गई। हालांकि अभी राजस्थान सीमा के अंदर ही बसों का संचालन किया जा रहा है।

रोडवेज बसों

रोडवेज बसों का संचालन शुरू होते ही राइका बाग बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां सुबह से ही लोग बसों में सफर करने के लिए आ पहुंचे। भीड़ के कारण यहां सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ते दिखाई दी। इधर रोडवेज अधिकारी व कर्मचारी भी इस भीड़ के आगे बेपरवाह दिखे। उन्होंने भी भीड़ को नियंत्रित करने संबंधी कोई कदम नहीं उठाए।

रोडवेज बसों

राइका बाग बस स्टैंड पर आज सुबह से ही भीड़ नजर आने लग गई थी। लॉकडाउन में बंद पड़े बस स्टैंड में रौनक तो नजर आई, लेकिन लापरवाही भी भरपूर दिखी। कुछ ही देर में टिकट काउंटर पर लम्बी कतार लग गई। देखते ही देखते सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आई। इधर रोडवेज अधिकारी भी बेपरवाह ही दिखे। किसी को नियम की पालना करवाने की कोई परवाह ही नहीं थी। जहां जगह मिली वहां यात्री झुंड में बैठे नजर आए।

रोडवेज बसों

रोडवेज ने यहां पूरे दिन में 40 बसों के संचालन की बात कही थी लेकिन यात्री भार के कारण दोपहर तक ही सभी बसें रवाना कर दी गई। बाद में अतिरिक्त बसों का संचालन करना पड़ा। जोधपुर आगार के मुख्य प्रबंधक कुलदीप शर्मा ने बताया कि जोधपुर से जयपुर, बीकानेर, आबू रोड, अजमेर, बाड़मेर, जैसलमेर, फलौदी नागौर आदि के लिए बसें चलाई गई।

ये भी पढ़े :- विद्यालय की बालिकाओं को दिया निःशुल्क खाद्य सामाग्री

रोडवेज त्रिस्तरीय लॉकडाउन से पहले बसें संचालित कर प्रतिदिन चार से पांच लाख की आय अर्जित कर रहा था लेकिन पिछले डेढ़ माह से ज्यादा समय से बंद पड़ी बसों के कारण रोडवेज़ एक से सवा करोड़ का घाटा उठा चुका है।

अब बस चलने से पुन: रोडवेज़ की आय शुरु होगी जिस तहर लोगों की भीड़ बस डिपो पर नजर आ रही है ऐसे में रोडवेज़ घाटे को जल्द ही रिकवर कर लेगा। शहर और गांवों में फिर से यातायात की व्यवस्था सुलभ हो सकेगी। बसों के संचालन में भी साप्ताहिक लॉकडाउन की पालना की जाएगी जिसमें सोमवार सुबह पांच बजे से शुक्रवार पांच बजे तक ही बसों का संचालन होगा। शनिवार और रविवार को बसों का संचालन नहीं होगा।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026