Doordrishti News Logo

जोधपुर, पश्चिमी राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है लेकिन यहां गर्मी और उमस का कहर बरकरार है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को भी दिनभर उमस भरी गर्मी का मौसम रहा। इधर मौमस विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के ऊपर प्रेशर ग्रेडियंट फोर्स बन रहा है जिससे जोधपुर और बीकानेर संभाग में तेज हवा चलने की संभावना है।

जोधपुर में पिछले कुछ दिन तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाए रहे और गर्मी नदारद हो गई। अब पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो गया है और तापमान फिर से बढऩे लगा है। तापमान यहां चालीस डिग्री के आसपास स्थिर हो गया है लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को हलकान कर रखा है। इस तरह की गर्मी में कूलर भी ज्यादा राहत नहीं दे पा रहे हैं। इस बार अलग तरीके से पड़ रही गर्मी ने लोगों को हैरत में डाल रखा है।

तापमान तो नहीं बढ़ रहा है, लेकिन गर्मी बहुत अधिक महसूस हो रही है। लोगों का कहना है कि पहले तापमान बढऩे पर छांव में बैठने से राहत मिल जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। कूलर चलाने से उमस और अधिक बढ़ रही है। बुधवार को भी सुबह से ही उमस भरा मौसम बना रहा। आसमान साफ होने से चटख धूप निकली। धूप और नमी ने भयंकर उमस पैदा कर दी। शहरवासी दिनभर उमस के मारे बेहाल रहे।

ये भी पढ़े – इस साल का पहला सूर्यग्रहण आज, भारत मे नजर नही आएगा

इधर मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक प्रेशर ग्रेडियंट फोर्स बनने के कारण जोधपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में अगले तीन चार दिन अपेक्षाकृत तेज हवाएं 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। हवा के तेज गति के कारण आसमान में धूल भी छाई रहेगी। पूर्वी राजस्थान में भरतपुर, धौलपुर, करौली, झुंझुनू, सीकर और पश्चिमी राजस्थान में चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर जिलों में लू चलने का पूर्वानुमान भी मौसम विभाग ने जताया है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026