जोधपुर, शहर के अंदर बर्फ फैक्ट्री के पास मेें एक शराब ठेके में युवक को बुलाकर मारपीट करने और नगदी छीन लेने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। मामला बंधक बनाने और लूट में दर्ज किया गया है। घटना अब पुलिस की तरफ से तफ्तीश की जा रही है। नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि इस बारे में बागर स्कूल के पीछे किला रोड निवासी मनीष सोलंकी पुत्र जयनारायण सोलंकी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि रात्रि के समय बर्फ की फैक्ट्री के पास स्थित शराब ठेके पर ईश्वर सिंह, छैल सिंह, जगदीश विश्नोई और उसके दो साथियों ने उसके भाई मोनू को फोन करके बुलाया। जहां बंधक बनाकर मारपीट की और जेब से रूपए निकाल लिए। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़े – महिला के खाते से 40 हजार रुपए निकाले
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

