जोधपुर, नगर निगम उत्तर के वार्ड संख्या 31 और 32 के संयुक्त तत्वाधान में आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय पार्षद मोहम्मद हसन खान और मोहम्मद असलम ने वार्ड के लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा वितरित किया। कार्यक्रम में वार्ड प्रभारी महेश कुमार, विक्रम जावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खुर्शीद अहमद, जमील अहमद, मोहम्मद फारुख खान ने विशेष योगदान दिया।

यह कार्यक्रम डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर गोविंद शुक्ला, डॉक्टर ब्रह्मानंद शर्मा, डॉक्टर तांबल राम जूईया, डॉ पराग दौलत राम, जितेंद्र सिंह आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान की। डॉक्टरों की टीम ने कैंप के अलावा पार्षद हसन खान के साथ घर घर जाकर लोगों को काढ़ा पिलाया और कोरोना से बचाव के उपाय बताए।
ये भी पढ़े – रातानाडा कृष्ण मंदिर में यज्ञ का आयोजन
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

