Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह के निर्देशन में कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अधिकाधिक वैक्सीनेशन कवरेज के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इसी के तहत शहर में 45 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लाभार्थियों के शत प्रतिशत वैक्सीनेशन को लेकर जिला प्रशासन ने नगर निगम क्षेत्र में मेडिकल विभाग के साथ मिलकर टीकाकरण आपके द्वार अभियान शुरू किया है।

एक दिन पहले उत्तर नगर निगम में मोबाइल वैक्सीनेशन वैन शुरू की गई थी। आज दक्षिण नगर निगम में भी यह अभियान शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को नगर निगम दक्षिण के आयुक्त डॉॅ. अमित यादव व अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मेडिकल कॉलेज के पास स्थित ईएसआई हॉस्पिटल से इस वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Vaccination campaign started at your doorstep in Municipal Corporation South also

नगर निगम आयुक्त दक्षिण डॉ. अमित यादव ने बताया कि जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने 45 वर्ष व उससे अधिक उम्र के लाभार्थियों के शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य शीघ्र पूरा करने के लिए मोबाइल वैक्सीनेशन वैन शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसको लेकर अब नगर निगम उत्तर के बाद दक्षिण में भी वैक्सीनेशन वैन शुरू की गई है। यह मोबाइल वैक्सीन वैन प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लाभार्थियों को वैक्सीनेट करेगी।

इस मोबाइल वैक्सीनेशन वैन में मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग स्टाफ, नगर निगम टीम और होमगार्ड रहेंगे और क्षेत्रीय पार्षदों के सहयोग से वैक्सीनेशन को लेकर लोगों को जागरूक करेंगी और मौके पर ही उन्हें वैक्सीनेट भी करेगी। उन्होंने बताया कि कोरोना के संक्रमण की चेन को तोड़ऩे में कोविड वैक्सीन सबसे कारगर है और हमारा प्रयास होगा कि नगर निगम उत्तर के सभी वार्डों में 45 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लाभार्थियों का शत-प्रतिशत वैक्सीन कार्य जल्द पूरा हो ताकि बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को पूरी तरह से रोका जा सके।

ये भी पढ़े – 45 दिनों से नि:शुल्क खाने का वितरण जारी

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026