जोधपुर, त्रिपोलिया बाजार मोती चौक व्यापार संघ, ओसवाल सिंह सभा द्वारा संचालित अरणा झरणा रोड स्थित धर्मपुरा गौशाला में गौमाताओं को चारा वितरण किया गया।
संघ के अध्यक्ष दीपक सोनी एवं सचिव दिलीप जैन ने बताया कि महामारी के चलते संघ द्वारा पशु पक्षियों हेतु जीव दया कार्यक्रम अनवरत जारी है।
संघ के उपाध्यक्ष शैलेश नाहटा एवं सांस्कृतिक मंत्री नन्द किशोर सांखला ने बताया कि लगभग 850 गौ माताओं को 40 मण चारा, बकरों को लूंग पत्ते व बंदरों को उनकी मनभावन वस्तुएं खिला कर जीव दया का कार्य किया गया।

इस मौके पर संघ पदाधिकारी धर्म चन्द संचेती, राजेन्द्र खत्री, दयाल रूपानी, शैलेश नाहटा, राकेश जैन, दीपक मोरदानी, रमेश जैन, सौरभ संचेती, श्रेणिक जैन, काव्य सोनी, लक्ष्मण इसरानी,आनंद प्रजापत एवं हर्षा इसरानी सहित गौ सेवक उपस्थित थे।
गौ शाला व्यवस्थापक अशोक बागरेचा ने त्रिपोलिया बाजार मोती चौक व्यापार संघ द्वारा किए जा रहे जीव दया कार्यक्रम की अनुमोदना करते हुए आभार जताया।
ये भी पढ़े – केंद्रीय कारागार से सात बंदी अन्यत्र जेलों में स्थानातंरित
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

