Doordrishti News Logo

जोधपुर,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर के महानगर मंत्री प्राण जोशी ने बताया कि विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए जा रहे मिशन आरोग्य के तहत विभिन्न कच्ची बस्तियों में इस कोरोना महामारी के दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा कच्ची बस्ती में रह रहे परिवारों तक पहुंच कर सैनिटाइजेशन,मास्क वितरण, ऑक्सीजन लेवल चेक करना व थर्मल स्क्रीनिंग कर खांसी व बुखार के लिए बुनियादी दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही है।

प्राण जोशी ने बताया कि मिशन आरोग्य के तहत सोमवार को डाली बाई मंदिर स्थित पाक विस्थापित बस्ती में 128 परिवारों के 640 सदस्यों का ऑक्सीजन लेवल व थर्मल स्क्रीनिंग चेक कर, परिवारों को काढा, मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर महानगर द्वारा मिशन आरोग्य के तहत महानगर की 13 कच्ची बस्तियों में 10 टीमें बनाकर 536 परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

महानगर मंत्री प्राण जोशी ने बताया कि मिशन आरोग्य के तहत कच्ची बस्तियों में वैक्सीन लगाने को लेकर भी जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हेल्पलाइन नंबर जारी कर जरूरतमंदों को खून व प्लाज्मा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जोधपुर प्रांत संगठन मंत्री पूरण सिंह ने बताया कि जोधपुर प्रांत भर के अंदर मिशन आरोग्य नाम से सेवा कार्य किए जा रहे हैं जिसके तहत कच्ची बस्तियों में मास्क व सैनिटाइजेशन, काढ़ा वितरण, ऑक्सीजन लेवल व थर्मल स्क्रीनिंग के साथ-साथ वैक्सीन लगाने को लेकर भी जन जागरूकता की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान जोधपुर प्रांत मंत्री अविनाश खारा, जोधपुर प्रांत एसएफएस संयोजक उर्मीत शर्मा, पवन एचरा, अभिमन्यू सारण सहित विभिन्न कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़े – विश्व तम्बाकू दिवस पर वर्चुअल कार्यशाला आज

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026